Live Updates
CM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्थाCM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था
1 min read

Haryana में गर्मी के बीच बारिश के आसार, 12 से 14 मार्च तक बदल सकता है मौसम।

हरियाणा। Haryana में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 मार्च से 14 मार्च तक, होली के मौके पर, बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज सुबह से ही देखा जा सकता है, आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन का तापमान स्थिर रह सकता है।

इसके अलावा, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, और 9 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुँच चुका है। महेन्द्रगढ़ में तापमान 33.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे अधिक रहा। राजस्थान से सटे Haryana के इलाकों में भी पहले से ही तेज गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ कुछ राहत प्रदान करेगा, लेकिन इसके बाद तापमान फिर से बढ़ सकता है। आज और कल तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Haryana चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में मौसम 13 मार्च तक बदलता रहेगा। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 13 मार्च को बीच-बीच में हवाओं में बदलाव होगा, और अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई की संभावना है। 11 और 12 मार्च के बीच हवाएं मध्यम से तेज गति से चल सकती हैं। हालांकि, 14 मार्च के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *