Live Updates
कल पंजाब दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ₹5,470 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगातबेअदबी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए किया तलबArgentina की दमदार वापसी, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार FIFA World Cup फाइनल में पहुंचापंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, SIR की अवधि 11 दिन बढ़ी’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगेपंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरणजनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: CM भगवंत सिंह मानकल पंजाब दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ₹5,470 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगातबेअदबी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए किया तलबArgentina की दमदार वापसी, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार FIFA World Cup फाइनल में पहुंचापंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, SIR की अवधि 11 दिन बढ़ी’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगेपंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरणजनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: CM भगवंत सिंह मान
1 min read

हरियााणा के CM नायब सैनी ने जिस युवक को अपने हेलीकॉप्टर में बैठाया, उससे क्या बात की, जानें

‘ताऊ मन्ने भी जहाज में बैठा ले’ जींद में बुधवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी को भीड़ में खड़े एक युवक ने चिल्लाकर आवाज लगाई। युवक ने हेलिकॉप्टर में बैठे सीएम से खुद को भी हेलिकॉप्टर में बैठाने की डिमांड की। मुख्यमंत्री ने युवक को आने का इशारा किया। इसके बाद युवक ने रेलिंग कूदकर सीएम के हेलिकॉप्टर की ओर दौड़ लगा दी। सीएम के सिक्योरिटी स्टाफ ने युवक को उनसे मिलवाया। सीएम सैनी ने भी युवक को अपने साथ हेलिकॉप्टर में पास ही बैठा लिया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। सीएम नायब सैनी जींद के उचाना में बुधवार को विधायक देवेंद्र अत्री द्वारा आयोजित विकास रैली को संबोधित करने आए थे। जैसे ही रैली खत्म हुई तो सीएम हेलिकॉप्टर में बैठकर रैली स्थल से चलने लगे। ग्राउंड में खड़ी भीड़ भी सीएम को हाथ हिलाकर विदाई देने लगी। इसी दौरान रैली में आया जींद के घसो गांव निवासी सोनू सीएम को देखकर जोर जोर से चिल्लाने लगा। सी एम ने युवक को अपने पास हेलीकॉप्टर में बैठाया और 15 मिनट तक उससे बातचीत की। सीएम की सोनू से हुई ये बातचीत सोनू का कहना है कि सीएम ने पढाई के साथ साथ परिवार के बारे में भी पूछा। सबका हालचाल जाना। इसके बाद वे मुझे नीचे उताकर आगे चले गए। सोनू की मां शांति ने बताया कि वह सीएम की रैली में गया था। घर से लड़-झगड़कर 200 रुपये लेकर गया था। रैली में जाने के लिए सोनू के पिता से उसे 200 रुपए दिलाए। सोनू की मां ने गुरुवार को बताया कि हमनें कभी मुख्यमंत्री और हेलिकॉप्टर नहीं देखा था। कभी कोई सीएम नहीं मिला। बेटे ने भी कभी हेलीकॉप्टर नहीं देखा था। ऐसा लग रहा है, हमें कल ही सरकार मिली है। उम्मीद नहीं थी ऐसा होगा उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा। मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर, उन्होंने कभी उन्हें पास से देखा भी नहीं था और हेलिकॉप्टर भी कभी नहीं देखा था। इस घटना से उन्हें बहुत खुशी मिली है। वयुवक सोनू ने सीएम से मिलने के बाद बताया कि सीएम ने उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि सरकार आपके साथ है। सर पर हाथ रखा। तीन बार पीठ थपथपाई। सीएम से मिलने के बाद उन्हें रात भर नींद भी नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *