Live Updates
AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नूAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू
1 min read

घर-घर पहुंचा सेहत कार्ड का अपॉइंटमेंट लेटर, ग्राउंड पर उतरी Mann सरकार की पूरी कैबिनेट

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि असली राजनीति वादों में नहीं, काम में होती है। जब देश भर में सरकारें सिर्फ घोषणाओं तक सिमटी हुई है, तब पंजाब में हकीकत में बदलाव की बयार चल रही है।

मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेहत कार्ड की शुरुआत की है। यह महज कोई सरकारी योजना नहीं यह पंजाब के हर घर के लिए सेहत की गारंटी है। इस कार्ड के जरिए पंजाब का हर परिवार 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा।

पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्री सुविधाजनक दफ्तरों से निकलकर गली-मोहल्लों में उतर चुके है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह खुद घर-घर जाकर लोगों को सेहत कार्ड के बारे में जागरूक कर रहे है। मंत्री बलजीत कौर अपने क्षेत्र में परिवारों से मिलकर इस योजना की अहमियत समझा रही है। मंत्री लाल चंद कटारूचक भी अपने इलाके में घर-घर दस्तक दे रहे है, ताकि कोई भी परिवार इस योजना से वंचित न रहे। इसके साथ ही हरभजन सिंह ईटीओ भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतरकर लोगों तक यह सुविधा पहुंचाने में जुटे हुए है। यह नज़ारा किसी आम सरकार का नहीं, बल्कि जनता की सरकार का है जहां मंत्री जनता के दरवाजे पर खड़े है, जनता मंत्रियों के दरवाजे पर नहीं।

जो बात इस योजना को खास बनाती है, वह है सरकार की ज़मीनी मेहनत। पंजाब के मंत्री और विधायक खुद लोगों के घर-घर जा रहे है। वे परिवारों से बैठकर बात कर रहे है, उन्हें इस योजना की पूरी जानकारी दे रहे है।

युवा कोऑर्डिनेटर्स की टीमें गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में हर घर में अपॉइंटमेंट लेटर लेकर पहुंच रहे है। लोगों को एनरोलमेंट सेंटर तक ले जाया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन से लेकर कार्ड मिलने तक- हर कदम पर सरकार साथ खड़ी है।

यह सिर्फ सेहत योजना नहीं है यह आम आदमी पार्टी के उस वादे की तस्दीक है जो उन्होंने पंजाब की जनता से किया था। जब दूसरी पार्टियां वीआईपी कल्चर में खोई हुई है, तब AAP के नेता ज़मीन पर उतरकर काम कर रहे है।

पूरा पंजाब इस योजना से जुड़ेगा। हर पंजाबी को यह सेहत कार्ड मिलेगा। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, दुकानदार हो या नौकरीपेशा- सबके लिए सेहत का अधिकार। ना कोई सवाल होगा ना शर्त और ना ही अमीर -गरीब का फर्क क्यूंकि हर कोई इंसान है और ये सबका हक है। निजी और सरकारी दोनों तरह के अस्पतालों में इलाज की सुविधा। अब बीमारी की चिंता नहीं, इलाज की गारंटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *