Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

गांव Panjwad की ‘Lok Milni’ में उमड़ा जनसैलाब; लोगों के जोश ने Opponents’ के हौसले किए कमज़ोर, Tarn Taran में ‘APP’ की जीत तय: Harmit Sandhu

तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को लोगों का लगातार बढ़ता समर्थन देखने को मिल रहा है। गुरुवार को गांव पंजवड़ में हुई ‘लोक मिलनी’ के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। इस जनसमूह ने साफ संकेत दिया कि हलके में इस बार आम आदमी पार्टी की लहर मजबूत है।

कार्यक्रम में ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने गांववासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तरनतारन के लोग बदलाव चाहते हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहित वाली नीतियों पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से मिल रहा प्यार साबित करता है कि जनता इस बार आप को बड़ी बढ़त से जिताने का मन बना चुकी है।

संधू ने कहा,
लोग अब उन पार्टियों से थक चुके हैं जो सिर्फ चुनाव के टाइम दिखाई देती हैं। अब जनता ऐसे नेता को चुनना चाहती है जो उनके बीच रहे और उनके काम करे।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजवड़ में आज दिखा यह उत्साह विरोधी पार्टियों के लिए साफ संदेश है कि इस चुनाव में उनकी राह आसान नहीं होगी।

संधू ने वादा किया कि जीत के बाद हलके में सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल, रोजगार और पीने के पानी की दिक्कत जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
उन्होंने कहा,
हम कहने वाले नहीं, करने वाले लोग हैं। जीतने के बाद दिन-रात हलके के विकास के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *