Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

Deepak Bali ने परगट सिंह की डिबेट चुनौती स्वीकारी, कहा किसी भी मुद्दे पर तैयार

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह द्वारा ‘आप’ के कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के लिए अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए परगट सिंह की भाषा और राजनीतिक मर्यादा पर सवाल खड़े किए।

दीपक बाली ने कहा कि उन्होंने आज सुबह एक वीडियो कई बार देखा, जिसमें परगट सिंह प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को अपमानजनक शब्दों से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भाषा किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था और राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप नहीं है।

दीपक बाली ने परगट सिंह की डिबेट की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि वे पंजाब के आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक किसी भी मुद्दे पर खुली बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चाहे 72 घंटे का समय दिया जाए, 24 घंटे का या फिर तुरंत किसी चैनल पर डिबेट आयोजित की जाए— वे हर स्थिति में तैयार हैं। यहां तक कि विषय का चयन भी चैनल द्वारा पर्ची के माध्यम से किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के सरोकारों से गहराई से जुड़ी हुई है। “हम पंजाब को जीते हैं, पंजाब हमारे दिल और स्वभाव में बसता है। हमने पंजाबी जन-जीवन को नज़दीक से जिया है और अपने इतिहास को अच्छी तरह जानते हैं,” उन्होंने कहा।

दीपक बाली ने परगट सिंह पर बनावटी भाषा और नाटकबाज़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे डिबेट के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी एकमात्र शर्त यह है कि बहस के दौरान भाषा सभ्य और मर्यादित होनी चाहिए, क्योंकि असभ्य भाषा को वे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *