Live Updates
Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआतपुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागूक्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनकेएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेपुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवालBisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआतपुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागूक्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनकेएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेपुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 min read

Congress को लगा बड़ा झटका, Ludhiana West में कई Leaders AAP में हुए शामिल

अमन अरोड़ा ने सभी का पार्टी में किया स्वागत, बोले – संजीव अरोड़ा की जीत तय

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के आखिरी दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई युवा और सीनियर नेता आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। इससे ‘आप’ को चुनाव से पहले और मजबूती मिल गई है।

मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में आप पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध, आप पंजाब के महासचिव डॉ. सनी आहलूवालिया, रिंका प्रधान, वरुण मेहता और अजिंदरपाल कौर भी मौजूद रहे।

कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए ये नेता:

कांग्रेस के जिला युवा अध्यक्ष प्रभजोत सिंह मान, सचिव प्रीत बडेवाल, करणजोत सिंह, अभिषेक प्रीत सिंह, गुरप्रीत, नीतीश प्रीतपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, मनजोत सिंह, अमनदीप किंघ, लक्खा सिंह और गुरदीप जैसे कई सक्रिय नेता अब आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन गए हैं।

साथ ही एसएस जैन महासभा, हैबोवाल के अध्यक्ष पंकज जैन और उनके साथ राजीव जैन, प्रवीण जैन, दिव्यांश जैन, अनिल जैन, यशपाल जैन और जीवन ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

क्यों चुनी ‘आप’?

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के कामकाज और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में पिछले तीन सालों से आम लोगों के बिजली बिल ज़ीरो आ रहे हैं, जिससे घर के बजट पर काफी राहत मिली है। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार हुआ है, जो आम जनता के लिए बड़ी राहत की बात है।

अमन अरोड़ा का बयान:

अमन अरोड़ा ने कहा,

“इन सभी नेताओं का ‘आप’ में शामिल होना ये दिखाता है कि अब लुधियाना पश्चिम की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। कांग्रेस और बाकी पार्टियों की राजनीति अब पुरानी हो चुकी है। लोग विकास और ईमानदारी की राजनीति को चुन रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि लुधियाना वेस्ट से ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की भारी अंतर से जीत तय है और जीत के बाद इलाके का विकास और तेज़ी से होगा।

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के अंतिम दिन कांग्रेस को झटका लगना और बड़ी संख्या में नेताओं का ‘आप’ में शामिल होना, यह दिखाता है कि पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि मतदान के दिन जनता क्या फैसला लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *