Live Updates
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी यात्रा के लिए केंद्र जल्द से जल्द करे रेलगाड़ियों का शिड्यूल जारी: Deepak Baliजापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्टजालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणामअंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तारजम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 की मौतIran-US बातचीत का दूसरा दौर आज, इस्लामाबाद हाई अलर्ट परआम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमाश्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी यात्रा के लिए केंद्र जल्द से जल्द करे रेलगाड़ियों का शिड्यूल जारी: Deepak Baliजापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्टजालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणामअंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तारजम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 की मौतIran-US बातचीत का दूसरा दौर आज, इस्लामाबाद हाई अलर्ट परआम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा
1 min read

CM नायब सैनी का बयान ‘झूठ का पुलिंदा’,पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित एक-एक परिवार को मुआवजा दिया: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंजाब मैम बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। पन्नू ने सैनी के आरोपों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब की चिंता करने के बजाय केंद्र सरकार से पंजाब के बकाये का हिसाब मांगना चाहिए।

पन्नू ने कहा की सैनी साहब आप खुद एक सूबे के मुख्यमंत्री हैं लेकिन हरियाणा से ज्यादा पंजाब के दौरों पर रहते हैं। बेहतर होता कि बयानबाजी से पहले आप धरातल पर जाकर पता करते। पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित एक-एक परिवार को मुआवजा दिया है। चाहे वे टूटे हुए घर हों, मारे गए पशु हों या किसी परिवार में हुई दुखद मौत,पंजाब सरकार ने हर पीड़ित का हाथ थामा है।

केंद्र पर निशाना साधते हुए पन्नू ने सवाल किया कि पंजाब दौरे के समय प्रधानमंत्री ने बाढ़ राहत के लिए जिस 1600 करोड़ रुपये की ‘टोकन मनी’ का ऐलान किया था, वह कहाँ है? जब केंद्र ने टोकन के पैसे ही नहीं भेजे, तो बाकी मदद की उम्मीद क्या की जाए? केंद्र का पंजाब विरोधी चेहरा सबके सामने बेनकाब हो चुका है।

पन्नू ने कहा कि अगर सैनी साहब को प्रेस कॉन्फ्रेंस ही करनी है, तो बंद कमरों के बजाय बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर करें। वहां की जनता आपको बताएगी कि मुश्किल समय में किसने उनकी हाथ थामा है। उन्होंने कहा कि आपकी अपनी विधानसभा में पंजाब सरकार की ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ पॉलिसी की तारीफ हुई है, जो किसानों के हित में एक क्रांतिकारी कदम है।

पन्नू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब और पंजाबियों ने हमेशा अपने दम पर मुसीबत का सामना किया है। पंजाब सरकार हर पंजाबी के बुरे वक्त में उनकी साथ खड़ी रही है। पंजाब को मदद या नसीहत के लिए आप जैसे नेताओं की जरूरत नहीं है। आप नेता ने कहा कि सैनी साहब आपको अपनी ऊर्जा हरियाणा की समस्याओं को सुलझाने और केंद्र से पंजाब का बकाया दिलाने में लगानी चाहिए, न कि गुमराह करने वाली बयानबाजी में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *