Live Updates
पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली
1 min read

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

पंजाब CM भगवंत मान तबीयत ठीक न होने की वजह से रविवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब उनकी सेहत में सुधार है। अस्पताल द्वारा मंगलवार रात जारी सेहत बुलेटिन में बताया गया कि सीएम को 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल, मोहाली गए थे। अब वह ठीक है। उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो रही थी, इसलिए डॉक्टरों की निगरानी में आराम और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। 15 फरवरी को संगरूर में बिगड़ी तबीयत 15 फरवरी शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए। उसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए। कल मिली थी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी 17 फरवरी को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली थी। जो स्कूल को ईमेल आई थी। उसमें इस बात का जिक्र था। इसके बाद पुलिस की टीमों ने पूरी जांच की। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने मीडिया को बताया कि धमकी स्कूल के ईमेल आईडी के पर आई थी। इस लिए सावधानी के तौर पर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए नजदीक के सभी स्कूलों की भी अच्छी तरह जांच की गई। यह मेल फर्जी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *