Live Updates
अकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूजितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवालकनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉकपटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटकेजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंचीभाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन जवाब दें कि गुजरात पोर्ट से आ रहे ड्रग्स को रोकने के लिए भाजपा ने क्या कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नूअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूजितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवालकनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉकपटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटकेजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंचीभाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन जवाब दें कि गुजरात पोर्ट से आ रहे ड्रग्स को रोकने के लिए भाजपा ने क्या कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू
1 min read

CM भगवंत सिंह मान द्वारा अहम फैसला; भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय सुबह 7:30 बजे किया

भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अहम फैसला लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय बदलने की घोषणा की है। जनहित में नए समय के अनुसार कामकाज का समय मौजूदा सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे की बजाय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।

 

इस फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि बदला हुआ समय 25 मई से लागू होगा और अगले आदेशों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “यह फैसला आम लोगों की सुविधा के लिए लिया गया है ताकि वे पूरे पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान सरकारी दफ्तरों में आसानी से अपने काम करवा सकें। हर किसी की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सभी भागीदारों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि बदले हुए समय से लोग अपने काम से छुट्टी लिए बिना सुबह-सुबह अपने सरकारी काम पूरे कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “इस कदम से कर्मचारियों को भी बड़ा फायदा होगा, क्योंकि वे दिन में तापमान बढ़ने से पहले अपनी ड्यूटी खत्म कर सकेंगे।”

 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अब कर्मचारियों को अपने बच्चों के साथ बिताने के लिए अधिक समय मिलेगा, जो स्कूलों और कॉलेजों के बदले हुए समय के कारण लगभग उसी समय घर लौटेंगे। उन्होंने कहा, “यह फैसला पंजाब सरकार की लोक-पक्षीय पहुंच और नागरिकों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह नया समय प्रदेश भर के स्कूलों व कॉलेजों के साथ-साथ पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों पर लागू होगा। उन्होंने आगे कहा, “पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के आंकड़ों के अनुसार बिजली का पीक लोड दोपहर 1:00 बजे के बाद शुरू होता है, इसलिए दफ्तरों का नया समय बिजली की खपत को कम करने और बिजली के बुनियादी ढांचे पर दबाव को घटाने में भी मदद करेगा।”

 

समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि जनता की सुविधाओं की रक्षा और लोगों की भलाई सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *