Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

CM सैनी सोनीपत में गोरखनाथ प्रकट दिवस समारोह में शामिल होंगे, 104 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज सोनीपत के दौरे पर रहेंगे। वह रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

CM इस मौके पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि समारोह के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम सैनी की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।

मुख्यमंत्री करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंडाल में कूलर लगाए गए हैं। साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच के दोनों ओर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं।

यात्रियों के लिए परिवहन और पार्किंग सुविधा

कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा हेतु सोनीपत बस डिपो की करीबन 100 बसें विभिन्न गांँवो से लाने के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेंगे ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

CM करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

आज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जनस्वास्थ्य विभाग की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें निम्नलिखित परियोजनाएं शामिल हैं:

खरखौदा: 26.46 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल परियोजना

गोहाना: 15.86 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजना

गन्नौर: 42.50 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल संबंधित कार्य

मुंडलाना और शामड़ी गांव: जेएलएन नहर से पेयजल आपूर्ति हेतु 19.22 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण कार्यों का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *