Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

CM भगवंत मान का केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर तीखा वार: कहा- जनता ने नकारा, अब ईमानदार सरकार दे रही है बेहतर सेवाएं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बिट्टू पर तंज कसते हुए उन्हें जनता द्वारा नकारा गया नेता करार दिया। CM मान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और लुधियाना के लिए कभी कुछ नहीं किया उन्होंने केवल राजनीतिक जहर ही उगला है। यही कारण है कि लुधियाना में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा रहता है बिट्टू

मान ने कहा कि बिट्टू सुबह उठता है और उसी पल से अपनी पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए उनकी आलोचना शुरू कर देता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नकार दिए गए नेता जो बड़े महलों में रह चुके हैं और लोगों की पहुंच से बाहर हैं, जिसके कारण उन्हें जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि उन्हें यह हजम नहीं हो रहा कि एक आम आदमी का बेटा राज्य का शासन प्रभावी ढंग से चला रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के लोक विरोधी और पंजाब विरोधी रुख के कारण राज्य के लोगों का उनसे विश्वास उठ गया है।

हम प्रदेश की ईमानदारी से सेवा कर रहे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के जागरूक और साहसी लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पारंपरिक पार्टियों को सत्ता से बाहर कर, आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि यह बदलाव इसलिए संभव हुआ क्योंकि जनता ने एक ईमानदार और जिम्मेदार सरकार को चुना, जो उनकी उम्मीदों पर खरी उतर रही है। पहले लोगों के पास केवल कम बुराई को चुनने का विकल्प होता था और उन्हें भ्रष्ट व स्वार्थी नेताओं को मजबूरी में चुनना पड़ता था। लेकिन अब राज्य ने एक नई दिशा में कदम बढ़ाया है, जहां आम लोगों को नागरिक सेवाएं आसान और सुचारू रूप से मिल रही हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *