Live Updates
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नूपुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोरमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवालपंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगेसुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ाजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवालदेश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नूपुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोरमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवालपंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगेसुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ाजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल
1 min read

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार आने पर पहली मीटिंग में ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया जाएगा।

पन्नू ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुखबीर बादल शायद इस बात को भूल चुके हैं कि पंजाब के लोग 2007 से 2017 के काले दौर को याद रखते हैं। उनका कहना था कि पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरवाद के बीज अकाली-भाजपा सरकार के दौरान बोए गए और उनके संरक्षण में ही ये फले-फूले।

पन्नू ने कहा, “2007 से पहले पंजाब ने कभी ‘गैंगस्टर’ शब्द नहीं सुना था। सुखबीर बादल के राज में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिला। अमृतसर में एक ASI की हत्या के समय अकाली दल के लोगों ने सरेआम भांगड़ा किया। नाभा जेल ब्रेक और फरीदकोट में नाबालिग लड़की का अपहरण अकाली दल के गुंडाराज की निशानियां हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि 2007 से 2012 के बीच नशे की दुकानें खुलीं और 2012 में चिट्टा अपने शिखर पर पहुंच गया। “जब पुलिस ड्रग तस्करों को पकड़ती थी, तो आधे घंटे में ही अकाली नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सामने आ जाती थीं और उन्हें छुड़ाने के लिए मंत्रियों की सिफारिशें पहुंच जाती थीं। आज वही सुखबीर बादल कार्रवाई की बातें कर रहे हैं, जो पूरी तरह हास्यास्पद है,” पन्नू ने कहा।

बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ईमानदारी से नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। “हमने गांव स्तर तक समितियां बनाई हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। सुखबीर बादल को फिर से सत्ता की भूख सता रही है, ताकि वे दोबारा वही पुराना नशे का साम्राज्य खड़ा कर सकें।”

पन्नू ने सुखबीर बादल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “पंजाब की जनता कभी नहीं भूल सकती कि आपके राज में बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई। कोटकपुरा गोलीकांड में आज सुखबीर बादल जमानत पर बाहर हैं।”

अंत में पन्नू ने कहा, “सुखबीर बादल अगली रैली में जनता को यह बताएं कि 10 साल के राज में उन्होंने क्या किया। पंजाब की जनता ने अब आपकी असलियत पहचान ली है। मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *