Live Updates
सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमाफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसासऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमाफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा
1 min read

भट्ठल के खुलासे ने कांग्रेस का असली चेहरा किया बेनकाब: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के एक हालिया इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भट्ठल के इस बयान ने परंपरागत पार्टियों का असली चेहरा पंजाब की जनता के सामने उजागर कर दिया है।

बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि वे बीबी राजिंदर कौर भट्ठल का एक इंटरव्यू सुन रहे थे, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव के समय पार्टी के कुछ सलाहकारों और नेताओं ने उन्हें बसों और सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाके करवाने की सलाह दी थी, ताकि दोबारा सरकार बनाई जा सके।

पन्नू ने इस खुलासे को बेहद गंभीर और चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि यह बयान लोकतंत्र और मानवता दोनों के लिए शर्मनाक है। उन्होंने मांग की कि बीबी भट्ठल तुरंत पंजाब की जनता के सामने उन कांग्रेसी नेताओं और सलाहकारों के नाम उजागर करें, जिन्होंने ऐसी घिनौनी और अमानवीय सलाह दी थी।

आप नेता ने कहा कि यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि अतीत में परंपरागत पार्टियां किस तरह सत्ता के लालच में आम लोगों की जान जोखिम में डालती रही हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक अपराध नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसी राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा करती है और जनता के सामने सच्चाई लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब की राजनीति को डर और हिंसा से नहीं, बल्कि ईमानदारी और जनकल्याण से आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *