Live Updates
AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नूAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू
1 min read

बाल दिवस” नाम रखने की सिफ़ारिश अकाली दल (बादल) और दिल्ली कमेटी ने की थी — बलियावाल

शहादत सप्ताह को लेकर जहाँ पूरे पंजाब में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहीं इस पर राजनीति होना ग़लत है । श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा साहिबज़ादों की शहादत दिवस के नाम को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि साहिबज़ादों की शहादत दिवस का नाम “बाल दिवस” रखने की सिफ़ारिश अकाली दल (बादल) और दिल्ली कमेटी ने की थी।
बलियावाल ने कहा कि वर्ष 2018 में 60 भाजपा सांसदों ने साहिबज़ादों की शहादत दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा था। शहादत के दिन को “बाल दिवस” नाम देने की बात अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने की थी, जिसके लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया था। इस सेमिनार में उस समय की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मांग करने वाले सांसद भी उपस्थित थे तथा उनका सम्मान भी किया गया था।
अपने ट्वीट में बलियावाल ने लिखा कि वे जत्थेदार साहिब से निवेदन करते हैं कि इन अकाली नेताओं, पूर्व दिल्ली कमेटी अध्यक्ष और बुद्धिजीवियों को बुलाकर पूछा जाए कि उन्होंने “बाल दिवस” नाम क्यों दिया, जिस पर आज सवाल उठाए जा रहे हैं।
बलियावाल ने कहा कि देश की आज़ादी के 75 वर्ष बाद, वर्ष 2022 से साहिबज़ादों की शहादत को दुनिया के हर देश में स्थित भारतीय दूतावासों में और पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है, जिसके लिए समूची सिख कौम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आभारी है।
उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 में इस दिन को मनाने और इसके नाम का विरोध किया था और आज भी नाम को लेकर राजनीति कर रही है ?
बलियावाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा की भावना शहादतों को याद करते हुए आज की नई पीढ़ी को हमारे महान इतिहास और बलिदानों से जोड़ने की है, न कि बेवजह विवाद खड़े करने की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सिख कौम के साथ बहुत विशेष लगाव है। लेकिन जो लोग शहादत दिवसों के दौरान भी अनावश्यक धार्मिक मुद्दे खड़े कर राजनीति कर रहे हैं, वे महान शहादत का अपमान कर रहे हैं। सिख शख्सियतों को भी ऐसे बेवजह के विवादों से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *