Live Updates
PGI और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच बनेगा आधुनिक अंडरपास, हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहतCM भगवंत मान ने धुसी बांध लिंक रोड का किया शिलान्यास, 15 गांवों के हजारों लोगों को मिलेगी राहततरणतारन के स्कूल ऑफ एमिनेंस खडूर साहिब ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीता ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल रेटिंग’ पुरस्कारनकली वीडियो की साजिश में शामिल हर चेहरे को बेनकाब किया जाएगा और संगत के सामने पेश किया जाएगा: CM भगवंत सिंह मानमनगढ़ंत वीडियो के जरिए CM भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: हरपाल सिंह चीमाअंतरराज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के ख़िलाफ Punjab की लड़ाई हो रही मज़बूतवीडियो के 1,191 फ्रेम्स के तकनीकी विश्लेषण से साबित हुआ कि CM भगवंत सिंह मान से कोई मेल नहीं है: हरपाल सिंह चीमाPGI और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच बनेगा आधुनिक अंडरपास, हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहतCM भगवंत मान ने धुसी बांध लिंक रोड का किया शिलान्यास, 15 गांवों के हजारों लोगों को मिलेगी राहततरणतारन के स्कूल ऑफ एमिनेंस खडूर साहिब ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीता ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल रेटिंग’ पुरस्कारनकली वीडियो की साजिश में शामिल हर चेहरे को बेनकाब किया जाएगा और संगत के सामने पेश किया जाएगा: CM भगवंत सिंह मानमनगढ़ंत वीडियो के जरिए CM भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: हरपाल सिंह चीमाअंतरराज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के ख़िलाफ Punjab की लड़ाई हो रही मज़बूतवीडियो के 1,191 फ्रेम्स के तकनीकी विश्लेषण से साबित हुआ कि CM भगवंत सिंह मान से कोई मेल नहीं है: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

AAP मंत्री कटारूचक्क की गैस एजेंसी में रेड:400 लोग बाहर खड़े, अंदर गोदाम में सिलेंडर भरे; संचालकों को फटकारा, अफसर तलब किए

पंजाब में गैस संकट पर AAP सरकार अलर्ट हो गई है। गुरूवार को फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने गैस एजेंसी पर रेड कर दी। मंत्री पठानकोट में तारागढ़ के कस्बा तंगोशाह स्थित दीनानगर गैस एजेंसी पहुंचे। वहां लोग सुबह 4-5 बजे से लाइन में लगे हुए थे लेकिन 9 बजे तक एजेंसी नहीं खोली गई थी। करीब 400 लोगों को लाइन में खड़े देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया।

इनमें से कई लोगों को 3 दिन से सिलेंडर नहीं मिला था। मंत्री ने तुरंत पठानकोट के DFSC राज ऋषि मेहरा को फोन लगा दिया। मंत्री ने कहा कि लोग परेशान हैं और एजेंसी का कोई कर्मचारी यहां नहीं है। केवल एक स्टोर कीपर ही मौजूद है। वह भी गोदाम नहीं खोल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में लोगों की मुश्किलों का मजाक बना रखा है। इनके खिलाफ कार्रवाई करो। मंत्री ने एजेंसी वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए।

वहीं AAP सरकार ने फैसला किया है कि अब शादी के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। शादी से 4 दिन पहले इसकी बुकिंग करानी होगी। वेरिफिकेशन के बाद सिलेंडर जारी किए जाएंगे। बेटियों की शादी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कॉमर्शियल एलपीजी की किल्लत से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है।

 

सरकार ने क्या कदम उठाए…

  • डीसी और सब डिवीजन लेवल पर कमेटियां बनाई:  फूड सप्लाई डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी के निर्देशों पर हर जिले में सब डिवीजन लेवल पर कमेटियां गठित कर दी गई हैं। एडीसी स्तर के अधिकारियों की अगु‌वाई में कमेटियां बनाई गई हैं। इसके अलावा कैटेगरी वाइज सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नोडल अफसर भी नियुक्त कर दिए हैं।

 

  •  
  • अस्पताल-शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता:  सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई के लिए कैटेगरी तय कर दी हैं। अस्पताल व शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिक कैटेगरी में रखा गया है, जबकि इंडस्ट्रियल कैंटीन, शादी समारोह, रेस्टोरेंट और ढाबों को सेमी प्राथमिक कैटेगरी में रखा है। सामान्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता सूची से बाहर रखा गया है।

 

  • कमेटी रोजाना डीसी को भेजेंगी रिपोर्ट:  फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी ने आदेश जारी किए हैं कि सभी कमेटियां रोजाना कमर्शियल सिलेंडरों से संबंधित रिपोर्ट रोजाना डीसी को भेजेंगी। इसके अलावा सप्लाई व डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पर नजर रखने के लिए छापेमारी भी की जाएगी।

 

  • ऐसे होगी सप्लाई और मॉनिटरिंग
  •  
  • रोजाना सुबह 10 बजे सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा बैठक होगी। कमेटी सभी कंपनियों से फीडबैक लेगी। IOCL, BPCL, HPCL को रोजाना LPG कोटा जारी करना होगा। यदि किसी दिन सप्लाई नहीं हो पाती तो अगले दिन कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। 5 किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध रखना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *