Live Updates
अपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयानजस्सा पट्टी के बाद घुम्मण ब्रदर्स भी AAP में शामिल, CM Bhagwant Mann ने किया स्वागत1 मई से बढ़ेंगी दूध की कीमतें, Milkfed Punjab ने ₹20 प्रति किलोग्राम फैट बढ़ायाअमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 6 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकातPunjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित कीBhagwant Mann ने मोहाली में JEE Mains पास 369 Students को सम्मानित किया, पढ़ाई में आगे बढ़ रहा पंजाबअपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयानजस्सा पट्टी के बाद घुम्मण ब्रदर्स भी AAP में शामिल, CM Bhagwant Mann ने किया स्वागत1 मई से बढ़ेंगी दूध की कीमतें, Milkfed Punjab ने ₹20 प्रति किलोग्राम फैट बढ़ायाअमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 6 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकातPunjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित कीBhagwant Mann ने मोहाली में JEE Mains पास 369 Students को सम्मानित किया, पढ़ाई में आगे बढ़ रहा पंजाब
1 min read

Cattle Feed Act 2018 लागू करने में 7 साल की देरी, Kuldeep Dhaliwal ने पिछली Governments को ठहराया Responsible

आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब रेगुलेशन ऑफ कैटल फीड, कंसंट्रेट्स एंड मिनरल मिक्सचर एक्ट, 2018’ को लागू करने में हुई लगभग 7 साल की देरी पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण हुई।

धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि इस देरी ने पशु आहार माफिया को खुली छूट दी और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जानबूझकर इस एक्ट को कानूनी पेंच में फंसाया, जिससे 16,000 करोड़ रुपये के कारोबार वाले इस सेक्टर में घटिया और मिलावटी फीड बनाने वालों को फायदा मिला।

कुलदीप धालीवाल ने आरोप लगाया कि:

  • कांग्रेस ने यह बिल राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति के बिना विधानसभा में पेश किया।
  • यह दिखाता है कि सरकार कितनी गैर-जिम्मेदार थी या जानबूझकर कानून को ठंडे बस्ते में डालना चाहती थी।
  • लगभग 1500-2000 अपंजीकृत फीड निर्माताओं को यह 7 साल की देरी मुनाफा कमाने का मौका दे गई।

धालीवाल ने कहा कि यह अधिनियम पंजाब के 65 लाख से अधिक पशुओं की सेहत सुधारने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए था। लेकिन पिछली सरकारों की मिलीभगत ने किसानों और पशुपालकों के हितों की अनदेखी की।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभालते ही इसे प्राथमिकता दी। 18 नवंबर 2025 को राष्ट्रपति की पोस्ट फैक्टो सहमति मिलने के बाद यह एक्ट पूरी तरह लागू किया गया।

धालीवाल ने मिलावटखोरों को कड़ी चेतावनी दी है। उनके अनुसार:

  • जो भी निर्माता या डीलर मिलावटी या घटिया पशु चारा बेचते पाए गए, उन्हें 3 साल की कैद होगी।
  • उनका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

धालीवाल ने साफ कहा कि AAP सरकार पंजाब के किसानों को लूटने वाले किसी भी माफिया को बख्शेगी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *