Live Updates
मोदी जी ने अपने अहंकार में सोनम वांगचुक का अपमान किया- केजरीवालप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, पंजाब को बिना कुछ दिए लौट गए: कुलदीप सिंह धालीवालप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के असली मुद्दों का जवाब देने में रहे नाकाम, सिर्फ झूठे आरोप लगाए: बलतेज पन्नूमाँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगेE-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशनPM मोदी ने राज्य के बकाया फंड को नज़रअंदाज़ करके पंजाब के हर वर्ग को निराश किया: हरपाल सिंह चीमामोदी जी ने अपने अहंकार में सोनम वांगचुक का अपमान किया- केजरीवालप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, पंजाब को बिना कुछ दिए लौट गए: कुलदीप सिंह धालीवालप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के असली मुद्दों का जवाब देने में रहे नाकाम, सिर्फ झूठे आरोप लगाए: बलतेज पन्नूमाँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगेE-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशनPM मोदी ने राज्य के बकाया फंड को नज़रअंदाज़ करके पंजाब के हर वर्ग को निराश किया: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

CM सैनी का ऐलान: पहलगाम ह/म/ले के गुनहगारों को नहीं मिलेगी माफी, आ/तं/कवा/द का होगा सफाया।

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी शाम के समय जींद पहुंचे और भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो दिन पहले जो घटना हुई, जिसमें निर्दोष लोगों की हत्या की गई, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना हमले करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

सीएम सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि अब वक्त आ गया है कि बचे हुए आतंकवाद का भी पूरी तरह से खात्मा किया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और अपराध में शामिल लोगों को ऐसी सजा दी जाएगी कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। चाहे वो कहीं भी छिपे हों, उन्हें खोजकर सख्त सजा दी जाएगी। हर एक निर्दोष की मौत का जवाब जरूर मिलेगा।

पूरी दुनिया में हो रहा आतंकी हमले का विरोध

सीएम ने पूरी दुनिया में इस का विरोध किया गया है और कहा गया कि इस घटना के साथ हम भारत के साथ खड़े हैं। सीएम नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी को 2014 में जब प्रधान सेवक के रूप में देश की जिम्मेदारी दी थी, तब उन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई किसी विशेष व्यक्ति के प्रति नहीं है।

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संविधान की किताब तो हाथ में कोई भी उठा सकता है, लेकिन किताब के अंदर लिखे के अनुसार चले तब पता चलेगा। 1984 में सिखों का कत्लेआम कर दिया गया था। तब संविधान का कोई महत्व नहीं रहा था। डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को पूर्ण रूप से मूर्त बनाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। इसके बाद सीएम सैनी कंडेला गांव में पहुंचे। इस दौरान डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *