Live Updates
फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज परपंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसारलुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरेअमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरीवोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मानफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज परपंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसारलुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरेअमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरीवोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान
1 min read

Punjab: सरकारी कर्मचारियों पर मान सरकार की कड़ी नजर, लिया कड़ा एक्शन – अब हो जाएं सतर्क।

Punjab सरकार जहां एक ओर राज्य से नशे को खत्म करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है, वहीं सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी लगातार शिकंजा कस रही है। ऐसा ही एक मामला सरहदी ब्लॉक नारोट जैमल सिंह से सामने आया है, जहां पंचायत विभाग के ब्लॉक डेवेलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) दिलबाग सिंह को ड्यूटी में कोताही और अनुपस्थित रहने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 फरवरी को डिप्टी कमिश्नर पठानकोट, श्री अदित्य उप्पल द्वारा बीडीपीओ के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच की गई। जांच के दौरान बीडीपीओ दिलबाग सिंह के कार्यालय में नियमित रूप से अनुपस्थित रहने और पंचायत अनुदानों में अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

इस रिपोर्ट को विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंपा गया, जिसके आधार पर पंचायती राज मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक के निर्देश पर बीडीपीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या कार्य में लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर कार्यालय उपस्थित हों और जनसेवा को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *