Live Updates
फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज परपंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसारलुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरेअमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरीवोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मानफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज परपंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसारलुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरेअमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरीवोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान
1 min read

सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कॉन्सर्ट, टोरंटो से शुरू होगा वर्ल्ड टूर; 8 देशों में होंगे शो

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर अपने प्रशंसकों के रूबरू होने जा रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कॉन्सर्ट टूर ‘साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर’ 8 अक्टूबर 2026 को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना से शुरू होगा।

इस खास कॉन्सर्ट में 3D होलोग्राफिक तकनीक के जरिए सिद्धू मूसेवाला की स्टेज प्रेजेंस को फिर से जीवंत किया जाएगा। इस दौरान सिद्धू की मूल आवाज के साथ तालमेल बिठाते हुए होलोग्राम प्रोजेक्शन पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सिनेमैटिक विजुअल्स और शानदार स्टेज इफेक्ट्स भी देखने को मिलेंगे, जो प्रशंसकों के लिए एक खास अनुभव होगा।

‘साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर’ के तहत भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत 8 देशों में कॉन्सर्ट आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

टोरंटो में होने वाला पहला शो इसलिए भी खास रहेगा क्योंकि यहां सिद्धू मूसेवाला के चर्चित गाने ‘295’ की म्यूजिक वीडियो भी रिलीज की जाएगी। इस वीडियो का सिद्धू के प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि होलोग्राम शो के दौरान सिद्धू का एक नया गाना भी पेश किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी जिंदगी से जुड़े अहम गाने ‘295’ की वीडियो भी दिखाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गाना या म्यूजिक वीडियो नहीं होगा, बल्कि इसमें सिद्धू की जिंदगी, उनकी सोच और अपने बारे में उनके एहसासों को भी दिखाने की कोशिश की गई है। बलकौर सिंह के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *