Live Updates
मोगा में ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’ की ऐतिहासिक सफलता के लिए आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों, पार्टी वर्कर्स और वॉलंटियर्स का दिल से किया धन्यवादपठानकोट के बमियाल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिरायापंजाब की गौशालाओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 100 करोड़ रुपये का फंड जारी होगामोगा महारैली ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जनता का तय दिल से किया धन्यवादपंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने के लिए करें तैयार- केजरीवाल‘खुशहाल पंजाब’ मोगा रैली में 2 लाख लोगों का रिकॉर्ड जनसैलाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बजाया चुनावी बिगुलWhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काममोगा में ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’ की ऐतिहासिक सफलता के लिए आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों, पार्टी वर्कर्स और वॉलंटियर्स का दिल से किया धन्यवादपठानकोट के बमियाल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिरायापंजाब की गौशालाओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 100 करोड़ रुपये का फंड जारी होगामोगा महारैली ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जनता का तय दिल से किया धन्यवादपंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने के लिए करें तैयार- केजरीवाल‘खुशहाल पंजाब’ मोगा रैली में 2 लाख लोगों का रिकॉर्ड जनसैलाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बजाया चुनावी बिगुलWhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम
1 min read

Punjab में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से करीब 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 मई को राज्य में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। आज यानी 5 मई को कई इलाकों में बारिश की संभावना है, जबकि 6 और 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

7 मई को कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-तूफान भी आ सकता है, जबकि 6 मई को कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। आज आठ जिलों—पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में तेज हवाओं और गरज के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं 14 जिलों—पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है। 13 जिलों में तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। फरीदकोट में 36.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 31.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 1.5 डिग्री कम हुआ है। कुल मिलाकर, बारिश और तेज हवाओं के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *