♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लुधियाना से भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में व रेल मंत्रालय में बनाया गया राज्य मंत्री

केंद्र में एनडीए की मोदी सरकार 3.0 का गठन हो गया है। मंत्रियों को मंत्रालय भी दे दिए गए हैं। लुधियाना से भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला है। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्हें लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा आलाकमान ने भरोसा जताया है, इससे साफ है कि भाजपा के लिए पंजाब काफी महत्वपूर्ण है। बिट्टू पंजाब से ऐसे एकमात्र नेता हैं, जिनको मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।बिट्टू तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे हैं। पहली बार 2009 में वे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद बने। इसके बाद वर्ष 2014 एवं 2019 में वे लुधियाना संसदीय सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे, लेकिन एक बार भी उन्हें मंत्री पद नहीं मिला।

इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए और लुधियाना से चुनाव लड़े, लेकिन वे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से बीस हजार से अधिक वोट से हार गए।पंजाब में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली और सभी 13 सीट पर भाजपा उम्मीदवार हार गए, तब लगा कि इस बार केंद्र में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, लेकिन भाजपा आलाकमान ने बिट्टू को मंत्री बना कर सीमावर्ती राज्य पंजाब का पूरा ध्यान रखा है। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को नजर में रखते हुए भाजपा ने जट सिख चेहरे पर दांव खेला है। वह पंजाब में खालिस्तानी विचारधारा के खिलाफ मुखर होकर बोलते रहे हैं।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275