पंजाब में 50 डिग्री को छूने वाला है पारा वहीं चंडीगढ़ में 44 डिग्री के पार जा चुका है तापमान मंगलवार को 49.3 डिग्री के साथ बठिंडा रहा सबसे गर्म
पंजाब और चंडीगढ़ तप रहे हैं। पंजाब में पारा 50 डिग्री को छूने वाला है वहीं चंडीगढ़ में तापमान 44 डिग्री के पार जा चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि इस बार इतनी ज्यादा गर्मी क्यों पड़ रही है। अब तक बारिश क्यों नहीं हुई और ऐसी गर्मी कब तक जारी रहेगी। इन तमाम सवालों के जवाब चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सिंह और वैज्ञानिक डी शिवेंद्र सिंह ने दिए।
मौसम विशेषज्ञों ने गर्मी से बचने के उपाय भी बताए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), क्लीन एयर पंजाब और संस्था असर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून, क्लाउड सीडिंग से लेकर तमाम मुद्दों पर बात की। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग ने मौसम का पैटर्न बदल दिया है। हमारी रोजमर्रा की आदतें, पराली जलाने, दुनिया में चल रहे युद्ध आदि ग्लोबल वार्मिंग का कारण बन रहे हैं।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button