♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पंजाब-हरियाणा समेत छह राज्यों में लू का रेड अलर्ट, नौतपा शुरू, अब तक 60 की मौत 239.96 गीगावाट के साथ नए रिकॉर्ड पर पहुंची बिजली की मांग

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। 25 मई से नौ दिन तक चलने वाले नौतपा के चलते भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पारा 48-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा समेत छह राज्यों में पांच दिन के लिए लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। भीषण गर्मी और लू के चलते देश में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है।इस बीच शुक्रवार को बिजली की मांग 239.96 गीगावाट के साथ नई रिकॉर्ड पर पहुंच गई। पंजाब में 44.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अमृतसर में 43.4 डिग्री, पटियाला में 43.6 डिग्री, लुधियाना में 42.2 डिग्री व फरीदकोट में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में पारा पहले ही 44 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।पटियाला। पंजाब में शनिवार को मौसम शुष्क रहने के चलते अधिकतम औसत तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। 44.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। शुक्रवार रात को पठानकोट, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, लुधियाना में बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक बना है। राजस्थान का फलौदी देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां शुक्रवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर पारा 53 डिग्री सेल्सियस रहा|लू के चलते देश में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अकेले राजस्थान में वीरवार से अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। देशभर में हीट स्ट्रोक के 16,344 मामले सामने आए। अकेले 22 मई को 486 मामले दर्ज हुए।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275