♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पंजाब में लू की वजह से दिनोंदिन रिकॉर्ड बनाता जा रहा पारा सीजन में पहली बार पारा 46 डिग्री के पार, 11 साल का रिकॉर्ड भी

पंजाब में लू की वजह से पारा दिनोंदिन रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। शुक्रवार को पंजाब में समराला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का और 11 साल बाद सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 2013 मई में समराला का तापमान 47 के पार गया था।

पंजाब का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी सीजन का सबसे बड़ा तापमान 44.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए पंजाब के अधिकतर हिस्सों में हीट वेव और सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। पटियाला, अमृतसर और पठानकोट और बरनाला की 44 डिग्री पर तपे। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 रिकॉर्ड किया गया।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275