♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

BREAKING NEWS-तिहाड़ जेल में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की सेहत जेल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन फास्टिंग ब्लड शुगर 160 बताया गया

तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। तिहाड़ जेल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में शुगर लेवल बिगड़ा हुआ बताया गया है। हेल्थ बुलेटिन में ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया है। वहीं नॉर्मल ब्लड शुगर फास्टिंग 70 होता है। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ गया है। सामान्य परिस्थितियों में जहां खाली पेट मधुमेह का स्तर 70 होता है, वहीं मुख्यमंत्री की जांच में यह स्तर 160 पाया गया है। दूसरी तरफ जेल प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री सहित किसी भी कैदी के स्वास्थ्य से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की जाती।

तिहाड़ जेल प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री जेल में पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री जब जेल में आए थे, तब इनका वजन 65 किलो था। जेल में मुख्यमंत्री के पहुंचने के कुछ समय बाद ही आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री का वजन जेल में कम हो गया है, तब जेल प्रशासन ने वजन कम होने की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया था। जेल सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का रक्तचाप सामान्य है। हर दिन सुबह व शाम चिकित्सकों द्वारा मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जांच की जाती है।

प्रेसवार्ता में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। उनका ईडी की हिरासत के दौरान तीन बार शुगर लेवल गिर गया था। एक बार 46 तक भी पहुंच गया था, जो किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सीएम का 12 दिनों में 4.5 किलो वजन घटा है। डायबिटीज के मरीज के लिए इतने कम समय में वजन घटना खतरनाक है। उनकी दिन में कई बार ब्लड शुगर लेवल की जांच होती है। घटते-बढ़ते शुगर लेवल के अनुसार उन्हें दवाइयां और इन्सुलिन इंजेक्शन लेने होते हैं।आतिशी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिरासत में केजरीवाल के स्वास्थ्य को कुछ हुआ, तो देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। वहीं, दिलीप पांडे ने कहा कि केजरीवाल देश की जनता की उम्मीद हैं। भाजपा उनके स्वास्थ्य को लेकर राजनीति न करे। गिरफ्तारी के दौरान उनका वजन 69.5 किलो था, जो मात्र 12 दिनों में घटकर 65 किलो रह गया है। डाइट प्लान फॉलो न होने से शुगर लेवल भी गिरकर 46 पर आ गया है। आप के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। इधर, तिहाड़ जेल प्रशासन ने वजन कम होने के आरोप को गलत बताया है। जेल प्रशासन का कहना है कि सोमवार को केजरीवाल तिहाड़ पहुंचे थे। उस दिन दो डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। वे स्वस्थ हैं। नियमित रूप से डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275