♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

BIG CRIME – नाभा में युवक ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर उसके पिता को किया फोन-अस्पताल की छत पर पड़ी है लाश

नाभा में युवक ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद पीड़ित परिवार को फोन कर बताया कि लाश सिविल अस्पताल के क्वार्टर की छत पर पड़ी है। मृतक की पहचान जोरावर सिंह (40) निवासी जसपाल कालोनी नाभा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे और मुंह व नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी दोस्त सपिंदर सिंह निवासी बौड़ां गेट नाभा के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ के मुताबिक फिलहाल मामले में जांच जारी है। इसके बाद ही कत्ल करने के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।मृतक जोरावर सिंह के पिता घमंडा सिंह ने बताया कि उनका बेटा मीट का अचार बेचने का काम करता है। बेटे की दुकान के नजदीक ही आरोपी रहता है और दोनों में दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि पिछले करीब छह महीने से वह पटियाला में अपने ससुराल परिवार के साथ रह रहा था। दो अप्रैल को उसने फोन किया और कहा कि वह मिलने के लिए आ रहा है। लेकिन जोरावर सिंह घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पिता ने तलाश शुरू की।

दो दिन बाद चार अप्रैल को आरोपी सपिंदर सिंह का फोन आया और उसने बताया कि जोरावर सिंह की लाश सरकारी सिविल अस्पताल नाभा के क्वार्टर की छत पर पड़ी है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और देखा कि जोरावर सिंह की बाजुओं, माथे व सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। पिता के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि तीन अप्रैल को उनके बेटे को आरोपी सपिंदर ने ही नाभा के रोहटी पुल से अपने मोटरसाइकिल पर बिठाया था। उन्होंने माना कि उनका लड़का पहले नशे करता था, लेकिन नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज कराने के बाद से उसने बीते करीब सात-आठ महीने से नशे छोड़ रखा था। करीब 22 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी 18 साल की एक लड़की व 16 साल का लड़का है। पिता ने आशंका जताई है कि हत्या कहीं और की गई है और बाद में लाश को छत पर रखा गया है। उन्होंने इस वारदात में और लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275