♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को पाकिस्तान से धमकी, कहा- 50 लाख दो, वरना सुधीर सूरी जैसा करेंगे हाल

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। संतोख सिंह को शनिवार को एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को पाकिस्तानी नागरिक बताया और 50 लाख रुपये की मांग की।कॉलर ने कहा कि हमें आपके बारे में सारी जानकारी है, क्या करते हो.. और कहां रहते हो। तुम्हारी बेटी ने काफी पैसे कमा लिए हैं। तुम भी माइनिंग मामले में टांग अड़ा रहे हो, जो ठीक नही है। अच्छा यही है कि तुम 50 लाख रुपये दे दो। नहीं तो तुम्हारा हाल भी शिवसेना नेता सुधीर सूरी जैसा ही होगा।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना (टकसाली) के नेता सुधीर सूरी की पांच नवंबर 2022 को अमृतसर में धरने के दौरान दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना ब्यास के प्रभारी गुरिंदर सिंह ने कहा कि अभी तक उनके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आती है तो वह जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि संतोख सिंह को पहले ही सुरक्षा दी गई है।शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने 24 दिसंबर 2021 को भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में आने से पहले संतोख सिंह विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2022 में भी संतोख सिंह को अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। फोन करने वाले आरोपी ने उन्हें दिवाली से पहले हत्या करने की धमकी दी थी। इससे पहले 2021 में ही बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों पर केस दर्ज किया था।

 

 

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275