♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

SAD NEWS-पटियाला में सामान लेने गई लड़की को युवकों ने चाकुओं से गोदा, सदमे में आई छोटी बहन ने भी दम तोड़ा

पटियाला की संजय कालोनी में पेट में चाकू से वार करके 15 साल की लड़की का कत्ल करने का मामला सामने आया है। सदमे में लड़की की छोटी बहन की भी मौत हो गई है। एक साथ दो बेटियों की मौत होने से परिवार में मातम का माहौल पसरा है। फिलहाल थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कत्ल की गई लड़की की पहचान सलमा के तौर पर हुई है। मृतका की मां मनजीत कौर निवासी संजय कालोनी ने बताया कि बुधवार देर शाम उनकी बड़ी लड़की सलमा घर के नजदीक बाजार से कुछ सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने सलमा का रास्ता घेरा और जबरन उसे खींच कर ले जाने लगे। इस पर सलमा ने अपना हाथ छुड़ाकर जैसे ही भागना चाहा, तो आरोपियों ने चाकू से उसके पेट में वार कर दिया।

शोर सुनकर मनजीत कौर घर से बाहर निकली, तो देखा कि बेटी खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी थी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन की मौत से सदमे में आई छोटी बहन हुसनप्रीत (छह साल) की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।मृतका की मां मनजीत कौर ने कहा कि आरोपी लड़कों में से एक को वह जानती है, जिसका नाम अरुण है। आरोपी पहले भी उसकी लड़की को तंग करते थे। अरुण उसकी लड़की से शादी करना चाहता था। इस संबंध में उनकी तरफ से पुलिस में भी शिकायत की गई थी। इस मौके पर अस्पताल पहुंचीं भाजपा नेता जयइंद्र कौर ने कहा कि परिवार वालों के मुताबिक पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। जयइंद्र कौर ने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था सीधे तौर पर मान सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान करके जल्द केस दर्ज करके गिरफ्तारी करने की मांग की।

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275