♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पंजाब में आज से बिगड़ने लगा मौसम, 3 दिन बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की आशंका

पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से तीन दिन सूबे में बारिश की संभावना है। खासतौर से शुक्रवार व शनिवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब के तकरीबन सभी जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। ओलावृष्टि की भी आशंका है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।उधर, गुरुवार को 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बरनाला व रोपड़ सबसे ठंडे रहे। बठिंडा का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन यह अभी भी सामान्य के नजदीक बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.1 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, पठानकोट का 9.1 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 8.0, गुरदासपुर का 9.5 डिग्री, जालंधर का 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।

उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। इससे यह अब सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 26.8 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 24.9 डिग्री, लुधियाना का 26.1, पठानकोट का 25.5, बठिंडा का 24.0, फरीदकोट का 25.5, बरनाला का 25.1 व जालंधर का भी 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275