♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पंजाब के फिरोजपुर में डोली से पहले उठी अर्थी जयमाला के स्टेज पर दुल्हन ने तोड़ा दम, दूल्हा हुआ बेहोश, चीख-पुकार में बदलीं खुशियां

जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव स्वाहवाला का है। बताया जा रहा है कि दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ी गई और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद दूल्हा बेहोश हो गया। दूल्हे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दुल्हन की मौत के बाद हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया। चीख-पुकार मचने लगी। घटना सोमवार रात की है।गांव स्वाहवाला निवासी जय चंद की बेटी नीलम रानी की शादी थी। गुरुहरसहाए की रूकना बस्ती से बरात लड़की के घर आ चुकी थी। शादी की कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। फेरों के बाद दुल्हन को अचानक घबराहट होने लगी तो डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने चेकअप किया। कुछ देर में दुल्हन की तबीयत ठीक हो गई।

तबीयत ठीक होने पर जयमाला के लिए दुल्हन को स्टेज पर लाया गया। जयमाला होने के बाद स्टेज पर दुल्हन सोफे पर बैठ गई और अचानक बेसुध हो गई। देखते ही देखते दुल्हन ने स्टेज पर ही दम तोड़ दिया। दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही दूल्हा बेहोश होकर स्टेज पर ही गिर गया। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने दूल्हे को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। रिश्तेदारों ने बताया कि शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन खुशी से दूल्हे के साथ फोटो भी खिंचवा रही थी। अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275