♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या, साथी की भी मौत, दो घायल

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत चार को गोलियां मारी गई। उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई। चारों को शहर के ब्रह्मगक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नफे सिंह राठी समेत दो की मौत हो गई है। गाड़ी की खिड़कियों में भी कई गोलियों के निशान हैं। अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, हमला पूरी प्लानिंग के तहत किया हुआ प्रतीत हो रहा है। तीन सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी हैं। बराही फाटक के पास की घटना है। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।

नफे सिंह राठी को गोलियां लगने की सूचना जैसे-जैसे क्षेत्र में फैली लोग अस्पताल के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं। अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग पहुंच चुके हैं। नफे सिंह राठी समेत दो की मौत हो गई है। हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर हमले की सूचना पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, “हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा…”

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275