♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लुधियाना के नूरवाला रोड इलाके में घरेलू कलेश के चलते रात को खर्राटे मार रहे पति की पत्नी द्वारा गर्दन में कटर मार कर हत्या

जानकारी के अनुसार एंब्रायडरी का काम करने वाले गौरव की शादी सोनम से हुई थी। दोनों का 11 साल का एक बेटा भी है। दंपती में घरेलू बातों को लेकर अक्सर क्लेश रहता था। कई बार दोनों में झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को एक बार फिर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद गौरव सो गया।

जानकारी के अनुसार, गौरव सोते समय खर्राटे ले रहा था। उसकी पत्नी ने इसी बात को लेकर क्लेश कर दिया। इसी दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सोनम ने वहां पड़ा कटर उठाया और सीधे गौरव की गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है कि असल किस बात को लेकर मारपीट हुई है।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275