![](https://news24punjab.com/r3e/uploads/2023/12/IMG_20231222_183717-780x470.jpg)
पंजाब के मोगा जिले में दर्दनाक हादसा पत्थर से लदा टिप्पर कार के ऊपर पलटा, 4 लोगों की मौत, चार साल की बच्ची सलामत
पंजाब के मोगा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर संतुलन बिगड़ने से कार के ऊपर पलट गया। टिप्पर पर पत्थर लदे थे। हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। वहीं चार साल बच्ची सलामत है। जानकारी के मुताबिक परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ से मोगा में शादी समारोह में शामिल होने आया था।
हादसा गांव बुट्टर के पास हुआ है। जान गंवाने वालों में नवविवाहित जोड़ा और दो अन्य लोग शामिल हैं। निहाल सिंह वाला के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बुट्टर के पास तेज रफ्तार पत्थर से भरा टिप्पर संतुलन बिगड़ने की वजह से एक कार के ऊपर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में फंसे चार लोगों क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में मोगा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक चार साल की बच्ची सलामत है।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button