Live Updates
48 घंटे बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधीधान सीजन के बीच खाद को लेकर BJP की चिंता, केवल सिंह ढिल्लों ने जेपी नड्डा को लिखा पत्रमोगा को मिली नई मेयर, AAP की विनयपाल कौर संभालेंगी शहर की कमानहरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपेभगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणाभगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरीपंजाब BJP को बड़ा झटका, दो वरिष्ठ नेता सैकड़ों समर्थकों समेत AAP में शामिल48 घंटे बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधीधान सीजन के बीच खाद को लेकर BJP की चिंता, केवल सिंह ढिल्लों ने जेपी नड्डा को लिखा पत्रमोगा को मिली नई मेयर, AAP की विनयपाल कौर संभालेंगी शहर की कमानहरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपेभगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणाभगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरीपंजाब BJP को बड़ा झटका, दो वरिष्ठ नेता सैकड़ों समर्थकों समेत AAP में शामिल
1 min read

48 घंटे बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 11 और 12 जून को कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

बुधवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा लुधियाना और पटियाला में 43.6 डिग्री, फिरोजपुर में 43.3 डिग्री, अमृतसर में 43.2 डिग्री, चंडीगढ़ और फाजिल्का में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से आज से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। 11 जून को पूरे पंजाब में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 जून को भी अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट रहेगा और मौसम गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

13 जून से मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। 14 जून को भी सीमावर्ती और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसम सक्रिय रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *