♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Ladowal Toll Plaza Robbery – एंबुलेंस चालक विपिन कुमार निकला टोल प्लाजा लूटकांड का मास्टरमाइंड,30 नशीले टीके भी बरामद , 4 गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने 24 जुलाई को लाडोवाल टोल प्लाजा पर 23 लाख रुपये लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एंबुलेंस चालक विपिन कुमार इसका मास्टरमाइंड था। दो आरोपियों से 15.34 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई है। एसएसपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच टीम ने बुधवार को दो आरोपियों मनप्रीत सिंह व गुरजीत सिंह को दो लाख की राशि के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि विपिन कुमार व सन्नी बंगड़ फरार चल रहे थे। उनकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम ने विपिन कुमार से 8.10 लाख की राशि कर ली है। उसके पास से 30 नशीले टीके भी बरामद किए गए हैं। सन्नी बंगड़ से भी 5.25 लाख रुपये बरामद हुए। उसके पास से आधा किलो नशीला पाउडर भी मिला है। एसपी मनप्रीत सिंह के मुताबिक आरोपी विपिन कुमार एंबुलेंस चालक है, जो गोराया इलाके का रहने वाला है। उसको सारी जानकारी थी कि टोल प्लाजा का मैनेजर सोमवार सुबह दो दिन का एकत्रित हुआ कैश लेकर जाता है। उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। आरोपियों में मनप्रीत सिंह (नवांशहर), गुरजीत सिंह (जालंधर), सन्नी बंगड़ (नवांशहर) और गुरप्रीत सिंह (फगवाड़ा) शामिल हैं।

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275