♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व कांग्रेस विधायक Sushil kumar Rinku आम आदमी पार्टी में शामिल, अरविंद केजरीवाल , CM भगवंत मान तथा राघव चड्ढा ने किया स्वागत

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। रिंकू के आप में आने से जालंधर की सियासत बदल गई है। आम आदमी पार्टी लंबे समय से जालंधर में उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रही थी। अब पार्टी ने सुशील रिंकू पर दांव खेला है। रिंकू 2017 में पंजाब कांग्रेस पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह केपी की टिकट कटवाकर विधानसभा चुनाव जीता था। कांग्रेस ने उन्हें जालंधर पश्चिम से अपना प्रत्याशी बनाया था।

2022 तक वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी बने रहे और उनकी सरकार में जमकर अपना सिक्का चलाया। रिंकू की नजदीकियां कपूरथला से विधायक व पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह से काफी हैं। कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में राणा गुरजीत सिंह को प्रभारी बनाया है।

आप विधायक शीतल से मिली थी रिंकू को शिकस्त

2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में शीतल अंगुराल ने आप की टिकट पर जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर सुशील रिंकू को 4253 वोट से शिकस्त दी थी। हार के बाद कांग्रेस ने भी सुशील रिंकू से किनारा कर लिया था।

जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद सुशील रिंकू को कांग्रेस की टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस ने चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को टिकट देकर मैदान में उतारा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा व पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी रिंकू के आवास पर पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रिंकू की पीठ थपथपाई थी। लेकिन बुधवार को रिंकू ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया।

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275