♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जालंधर में पराली के धुएं के कारण स्कूटी और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर नाबालिग समेत दो लोगों की मौत।

पंजाब के जालंधर जिले के गांव मीरपुर सैदां में पराली के धुएं से दो लोगों की जान चली गई। एक मृतक नाबालिग है। घटना शनिवार देर शाम की है। दरअसल, किसानों ने खेतों से धान की फसल की कटाई के बाद पराली को आग लगा दी। इससे दूर तक धुएं का गुबार छा गया। इससे सड़क पर कुछ नहीं दिख रहा था।

यही वजह है कि स्कूटी और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव मीरपुर सैदां में हुआ है। मृतकों की पहचान हरदेव सिंह (58) निवासी निजामपुर और गांव हेरां निवासी गुरजोत सिंह (15) के रूप में हुई है।

गांववासियों ने बताया कि हरदेव सिंह एक्टिवा पर सवार होकर शाहपुर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे जबकि गुरजोत सिंह बाइक पर मलसियां से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। दोनों जब मीरपुर सैदां गांव में पहुंचे तो वहां पर किसानों ने खेतों में पराली जला रखी थी। इससे धुआं इतना गहरा था कि दोनों को कुछ भी दिखाई नहीं दिया और हादसे का शिकार हो गए।

दोनों पक्की सड़क पर गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर ही दोनों को उठाया और पुलिस को फोन करने के बाद अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे का कारण धुएं के बवंडर से निकलना बताया जा रहा है, ऊपर से यह धुआं दम घुटने के साथ-साथ आंखों में भी चुभ रहा था।

हादसे का शिकार बुजुर्ग और नाबालिग इस कोशिश में थे कि वह जल्दी-जल्दी धुएं के बवंडर को क्रॉस कर जाएं। इसी जल्दबाजी में आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और आपस में टकरा गए और हादसे का शिकार हो गए। दूसरी ओर मृतकों के परिजनों के बयान पर पुलिस ने पराली जलाने वाले किसानों पर शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275