
Rahul gandhi के साए से नहीं उबर पाएंगे नए अध्यक्ष, गहलोत पर सभी की निगाहें
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि यह चुनाव तो होगा चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से ही, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सवाल यह उठ रहा है कि अगर गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो क्या वे पार्टी के सबसे मजबूत राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पहचाने जाएंगे? राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही क्या अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर राहुल गांधी को रिप्लेस कर सकेंगे? क्या वे खुद कांग्रेस की सबसे बड़ी यात्रा में बतौर पार्टी के सबसे बड़े मुखिया के रूप में आगे चलेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का स्पष्ट मानना है कि जिस तरीके से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ‘वन मैन शो‘ की तरह दिख रहे हैं उससे ऐसा कम ही लगता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका राहुल गांधी की भूमिका से बड़ी होने वाली है।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button