Live Updates
मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समानपंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किटहरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालुपंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहततरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील कीमोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समानपंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किटहरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालुपंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहततरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आप नेताओं ने मोदी सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की अपील की
1 min read

26 जनवरी की परेड में दिखेगी पंजाब की बैलगाड़ी की झांकी, CM मान बोले- ‘यह हमारी विरासत’

पंजाब की पारंपरिक संस्कृति और विरासत को इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में खास जगह मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में किला रायपुर की मशहूर बैलगाड़ी का मॉडल झांकी के रूप में दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी की दौड़ पंजाब की विरासत और पारंपरिक खेलों का हिस्सा हैं और इनके जरिए देशभर के लोगों को पंजाब की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को लुधियाना जिले के गांव सराभा में क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा की 111वीं शहीदी वर्षगांठ पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले शहीद की यादगार और उनके पैतृक घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने समारोह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किला रायपुर में लंबे समय से बैलगाड़ियों की दौड़ पर प्रतिबंध लगा हुआ था। उनकी सरकार ने यह प्रतिबंध हटाकर वहां बैलगाड़ियों की दौड़ दोबारा करवाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बैलगाड़ियों की दौड़ काफी लोकप्रिय रही है और लोग अपने बैलों का विशेष ध्यान रखते हैं। अब दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में बैलगाड़ी का मॉडल प्रदर्शित होने से पंजाब की पारंपरिक खेल संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से 24 नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है और संगत करतारपुर साहिब जाकर दर्शन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भले ही कॉरिडोर एक दिन के लिए खोला जाए, लेकिन श्रद्धालुओं को दर्शन करने का अवसर मिलना चाहिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गांव सराभा के स्पोर्ट्स क्लब को 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि गांव के स्कूल में जल्द ही डीपी शिक्षक का एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के इतिहास और संस्कृति को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब तक स्कूलों में पंजाब के इतिहास को उतनी जगह नहीं दी गई, जितनी मिलनी चाहिए थी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांव सराभा में 187वें आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब की विरासत, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *