Live Updates
8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलानचंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्चअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियांभाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नूकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिलअपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलानचंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्चअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियांभाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नूकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिलअपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप
1 min read

हथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिस

गाने की शूटिंग के दौरान हथियारों की कथित नुमाइश अब पंजाबी गायक आर नेट और मॉडल-अभिनेत्री शिवा चौधरी के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। मामला हरियाणा के कैथल जिले के कलायत इलाके का है, जहां एक गाने की शूटिंग के दौरान हथियारों के कथित प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कलायत क्षेत्र में आर नेट के एक नए गाने की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान शूटिंग सेट पर हथियारों की खुलेआम नुमाइश किए जाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। शूटिंग में मॉडल-अभिनेत्री शिवा चौधरी भी मौजूद थीं।

शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आर नेट और शिवा चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा में हथियारों की नुमाइश या गन कल्चर को किसी भी तरह बढ़ावा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी के मुताबिक, मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों और लागू नियमों को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से शूटिंग के आयोजकों और कलाकारों से जवाब मांगा गया है।

अब पुलिस को दिए जाने वाले जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस शूटिंग से जुड़े वीडियो, तस्वीरों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *