Live Updates
अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स (नशा) मामले में बड़ा खुलासाकौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में एक साथ बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ीपंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 31 अक्टूबर को हो सकते हैं कई बड़े फैसलेसीबीआई ने मुझसे 4.5 घंटे में करीब 100 सवाल पूछे, ज़्यादातर एक जैसे थे, एजेंसियां ​​राजनीतिक दबाव में हैं: राजबीर सिंह घुम्मणपंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटनश्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानगैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब विधानसभा में गरजे विधायक हरमीत सिंह संधू, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने के लिए अकाली दल को घेराअकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स (नशा) मामले में बड़ा खुलासाकौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में एक साथ बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ीपंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 31 अक्टूबर को हो सकते हैं कई बड़े फैसलेसीबीआई ने मुझसे 4.5 घंटे में करीब 100 सवाल पूछे, ज़्यादातर एक जैसे थे, एजेंसियां ​​राजनीतिक दबाव में हैं: राजबीर सिंह घुम्मणपंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटनश्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानगैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब विधानसभा में गरजे विधायक हरमीत सिंह संधू, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने के लिए अकाली दल को घेरा
1 min read

शिमला समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 5 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था और यह शिमला से लगभग 66 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण दिशा में स्थित बताया गया है।

भूकंप के झटके करीब 3 सेकंड तक महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से कई लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर चले गए। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति सामान्य होने पर लोग वापस अपने घरों में लौट आए।

शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

हिमाचल प्रदेश पहले से ही भूकंप के लिहाज से संवेदनशील राज्यों में शामिल है। राज्य के कई हिस्से भूकंपीय जोन-4 और जोन-5 में आते हैं। इनमें जोन-5 को सबसे ज्यादा भूकंप संभावित क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां भूकंप के झटकों को लेकर प्रशासन और लोगों को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत रहती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, कम तीव्रता वाले भूकंपों से आमतौर पर बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं। इसलिए भूकंप के दौरान घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर जाना, लिफ्ट का इस्तेमाल न करना और खुले स्थान में रहना जरूरी है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *