Live Updates
कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागतचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंगपंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ापंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूकबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागतचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंगपंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ापंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू
1 min read

लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

लुधियाना के लाडोवाल इलाके में रविवार देर शाम एक पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माणेवाल गांव के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीतू के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, नवतेज सिंह अपनी इनोवा कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाडोवाल बाईपास पर साउथ सिटी रोड के पास पुल के नजदीक पहुंचे, बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने अचानक उनकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने नवतेज सिंह की कार पर करीब 10 गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियां लगने से नवतेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस की ओर से घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस की टीमें हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *