Live Updates
अक्टूबर में जन्मी लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है? जानें इनकी खास बातेंMercedes-Benz GLC Electric की भारत में एंट्री, 4 नवंबर को होगी लॉन्च; अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंगआँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ींजुलाई में SGPC सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख ट्रांसफर किए गए, हरजिंदर धामी बताएं कि संगत का पैसा कहां खर्च हुआ: बलतेज पन्नूसिंगरौली की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, पुलिस जांच जारीसंत रणजीत सिंह ढडरियांवाले के काफिले की टेंपो ट्रैवल हादसाग्रस्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई जोरदार टक्करगलत बिजली बिल वालों को बड़ी राहत! PSPCL ने कनेक्शन काटने पर लगाई रोकअक्टूबर में जन्मी लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है? जानें इनकी खास बातेंMercedes-Benz GLC Electric की भारत में एंट्री, 4 नवंबर को होगी लॉन्च; अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंगआँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ींजुलाई में SGPC सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख ट्रांसफर किए गए, हरजिंदर धामी बताएं कि संगत का पैसा कहां खर्च हुआ: बलतेज पन्नूसिंगरौली की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, पुलिस जांच जारीसंत रणजीत सिंह ढडरियांवाले के काफिले की टेंपो ट्रैवल हादसाग्रस्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई जोरदार टक्करगलत बिजली बिल वालों को बड़ी राहत! PSPCL ने कनेक्शन काटने पर लगाई रोक
1 min read

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सामने आ रहा है कि राम मंदिर से सोने की राम चरित मानस भी गायब हो गई है। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह सचिव द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाई गई एक किलोग्राम सोने की राम चरित मानस भी गायब है। चंदा चोरों ने एक और महापाप किया है।

उधर, ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने आरएसएस से पूछा कि वह देश को बताए कि हिंदुओं के खिलाफ किसने काम किया या उन्हें किसने बदनाम किया? क्या उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने मंदिर का चंदा चुराया? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने इन चोरों को बचाने की कोशिश की? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी को उजागर किया और सरकार पर इस मामले को स्वीकार करने और कार्रवाई करने का दबाव बनाया?

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि मैं आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि हिंदू विरोधी होने और हिंदुओं को बदनाम करने का काम किसने किया है? उन लोगों ने जिन्होंने चढ़ावे की चोरी की, जिन्होंने चोरों को बचाने की कोशिश की या उन लोगों ने जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी के खिलाफ आवाज उठाई और सरकार पर इसे मानने का दबाव बनाया?

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे बलात्कारियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को महिलाओं का दुश्मन बता दिया जाए क्योंकि वे बलात्कार की बात उजागर कर रहे हैं, लेकिन असली बलात्कारियों को महिलाओं का दुश्मन न कहा जाए। यह बड़े शर्म की बात है और इससे साफ पता चलता है कि आरएसएस अंदर से काफी विचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *