Live Updates
पिछली कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों ने पंजाब के नहर नेटवर्क को बर्बाद कर दिया, ग्राउंडवाटर संकट को नज़रअंदाज़ किया: बलतेज पन्नूनशे से 736 करोड़ कमाने वाले मजीठिया से गठबंधन कर पंजाब को फिर नशे में डूबोने की तैयारी में अमित शाह – केजरीवालआम आदमी पार्टी ने मजीठा में अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, फूंका पुतलाअकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने चिट्टा बेचकर और पंजाब की जवानी को बर्बाद करके ₹736.96 करोड़ कमाए: हरपाल सिंह चीमाअकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने ₹736.96 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क का किया खुलासा, 40,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल: अमन अरोड़ाजब ‘चिट्टे’ (ड्रग्स) के संकट के दौरान पंजाब की जवानी त्रासदी झेल रही थी, तब बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति बढ़ रही थी: बलतेज पन्नूकांग्रेस भवन के अंदर दलित कांग्रेसी नेता पर हमला, चरणजीत सिंह चन्नी जवाब दें कि वे दलितों के साथ खड़े हैं या अपने करीबी के साथ: जसवीर सिंह गढ़ीपिछली कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों ने पंजाब के नहर नेटवर्क को बर्बाद कर दिया, ग्राउंडवाटर संकट को नज़रअंदाज़ किया: बलतेज पन्नूनशे से 736 करोड़ कमाने वाले मजीठिया से गठबंधन कर पंजाब को फिर नशे में डूबोने की तैयारी में अमित शाह – केजरीवालआम आदमी पार्टी ने मजीठा में अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, फूंका पुतलाअकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने चिट्टा बेचकर और पंजाब की जवानी को बर्बाद करके ₹736.96 करोड़ कमाए: हरपाल सिंह चीमाअकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने ₹736.96 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क का किया खुलासा, 40,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल: अमन अरोड़ाजब ‘चिट्टे’ (ड्रग्स) के संकट के दौरान पंजाब की जवानी त्रासदी झेल रही थी, तब बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति बढ़ रही थी: बलतेज पन्नूकांग्रेस भवन के अंदर दलित कांग्रेसी नेता पर हमला, चरणजीत सिंह चन्नी जवाब दें कि वे दलितों के साथ खड़े हैं या अपने करीबी के साथ: जसवीर सिंह गढ़ी
1 min read

मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। संचिता का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके घर में मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई। उस समय संचिता घर में अकेली थीं। वह अपने माता-पिता और 15 वर्षीय बहन के साथ नालासोपारा पूर्व के अचोले गांव क्षेत्र में रहती थीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत नगर निगम के तुलिंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

संचिता उगले ने अपने करियर में कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। वह “दिलवाली दुल्हा ले जाएंगे” में ‘सुकून’ के किरदार से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रही थीं। इसके अलावा वह “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे चर्चित टीवी शो में भी नजर आ चुकी थीं।

फिल्मों में भी संचिता ने अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। वह ऐतिहासिक फिल्म “छावा” में ‘ताराबाई’ की भूमिका में दिखाई दी थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

संचिता उगले सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। वह अपने प्रशंसकों के साथ अक्सर तस्वीरें, वीडियो और अपने जीवन से जुड़े पल साझा करती रहती थीं। हैरानी की बात यह है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संचिता उगले के अचानक निधन से उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *