Live Updates
पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली
1 min read

भाजपा की महिला समृद्धि योजना से Punjab में राजनीतिक हलचल तेज, विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना।

पंजाब। दिल्ली में महिला दिवस के मौके पर भाजपा ने महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना लागू करने का ऐलान किया है। इस फैसले से Punjab में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है।

दिल्ली में कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की अपनी गारंटी को एक कदम आगे बढ़ा रही है। इस योजना को लेकर पंजाब में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्ष ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वह महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपये की गारंटी निभाने में असफल रही है।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2022 में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं से हर महीने 1000 रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस वादे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी पर महिलाओं का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देने का आप सरकार का बहुचर्चित कार्यक्रम अब तक लंबित है।

बाजवा ने कहा कि वह आगामी पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे और आप सरकार को यह समझना चाहिए कि महिलाओं से किया गया वादा पूरा करना जरूरी है, क्योंकि चुनावी वादा सरकार बनाने के बाद शुरू करने का था।

लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आई आप- भाजपा।

भारतीय जनता पार्टी के Punjab उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के लिए लोगों से झूठे वादे किए थे। पार्टी ने नशे को खत्म करने, रोजगार देने और महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने जैसे बड़े वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। स्थिति यह है कि Punjab का युवा बाहर जाकर बसने पर मजबूर है। प्रदेश में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। सुभाष शर्मा ने कहा कि जब सरकार अपने प्रमुख वादे, यानी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने, को पूरा नहीं कर पाई है, तो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

लोगों से किया विश्वासघात- शिअद।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने जिस वादे के साथ बड़े धूमधाम से प्रचार किया था और पार्टी घर-घर जाकर लोगों तक पहुंची थी, वह वादा तीन साल के भीतर भी लागू नहीं हो सका। इस प्रकार, पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *