Live Updates
वांगचुक मामले में हाईकोर्ट सख्त, मेडिकल टीम ही करेगी स्वास्थ्य पर अंतिम फैसलाअमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तारपंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्टमांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल’मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ का सबसे अधिक लाभ 36–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को, जो जीवन के सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियों वाले दौर में हैं18 वर्षों से सेवा दे रहे हजारों मनरेगा कर्मचारियों की अनदेखी नहीं कर सकती मोदी सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंदमोदी जी ने अपने अहंकार में सोनम वांगचुक का अपमान किया- केजरीवालवांगचुक मामले में हाईकोर्ट सख्त, मेडिकल टीम ही करेगी स्वास्थ्य पर अंतिम फैसलाअमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तारपंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्टमांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल’मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ का सबसे अधिक लाभ 36–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को, जो जीवन के सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियों वाले दौर में हैं18 वर्षों से सेवा दे रहे हजारों मनरेगा कर्मचारियों की अनदेखी नहीं कर सकती मोदी सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंदमोदी जी ने अपने अहंकार में सोनम वांगचुक का अपमान किया- केजरीवाल
1 min read

पंजाब में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! 28 मई से बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने 27 मई तक गंभीर हीटवेव अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मोहाली, पटियाला, लुधियाना, मानसा और संगरूर समेत कई जिलों में पारा 44 डिग्री के करीब रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

हालांकि अब लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 से 31 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और प्री-मानसून बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। खास तौर पर मोहाली, पटियाला, रूपनगर, होशियारपुर और गुरदासपुर में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 और 30 मई को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि इस साल पंजाब में मानसून 28 जून से 5 जुलाई के बीच प्रवेश कर सकता है। अगर प्री-मानसून गतिविधियां इसी तरह सक्रिय रहीं तो आने वाले दिनों में गर्मी का असर काफी कम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *