Live Updates
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
1 min read

पंजाब में फिर बढ़ी गर्मी, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौजूदा तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पटियाला प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पंजाब के अधिकांश जिलों में तापमान 33.9 से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बरनाला, मानसा और बठिंडा शामिल हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश पूरे क्षेत्र में नहीं, बल्कि कुछ बिखरे हुए इलाकों में ही होने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि फिलहाल कोई बड़ी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है और पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर स्थिति में बना हुआ है।

हालांकि एक चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ के प्रभाव के कारण कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसमी गतिविधियां मुख्य रूप से दोपहर, शाम या सुबह के समय देखने को मिल सकती हैं और इनका प्रभाव सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा।

उधर, बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ी है। प्रदेश में बिजली की मांग 11,470 मेगावाट तक पहुंच गई है। इसमें से 3,736 मेगावाट बिजली स्थानीय स्तर पर पैदा की गई, जबकि 7,741 मेगावाट बिजली केंद्रीय पूल से प्राप्त की गई।

इस बीच गर्मी का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बठिंडा में फल और सब्जियां बेचने वाले एक युवक की गर्मी के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगरेज के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक वह भीषण गर्मी के कारण बीमार हो गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और तेज धूप से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *