Live Updates
SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी मीडिया का सामना करें और सिख संगत द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दें: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पंजाब के लोगों के सहयोग से चलती हैं, भाजपा के दबाव की चालें इन्हें रोक नहीं सकतीं: आपपंजाब सरकार कर्मचारी-हितैषी है और अदालती आदेशों का पूरा सम्मान करेगी‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत ‘आप’ विधायक घर-घर पहुंचे, पंजाबियों को सौंपा ‘गारंटी प्लस’ रिपोर्ट कार्डजमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के लिए स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचा जरूरी: CM भगवंत सिंह मानड्रग तस्करों से फर्जी संबंध दिखा पंजाब चुनाव में ‘‘आप’’ को बदनाम करने की साजिश रच रही थी भाजपा सरकार- सौरभ भारद्वाजराजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया बिना जांच के फेक ऑडियो शेयर कर रहे हैं: बलतेज सिंह पन्नूSGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी मीडिया का सामना करें और सिख संगत द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दें: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पंजाब के लोगों के सहयोग से चलती हैं, भाजपा के दबाव की चालें इन्हें रोक नहीं सकतीं: आपपंजाब सरकार कर्मचारी-हितैषी है और अदालती आदेशों का पूरा सम्मान करेगी‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत ‘आप’ विधायक घर-घर पहुंचे, पंजाबियों को सौंपा ‘गारंटी प्लस’ रिपोर्ट कार्डजमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के लिए स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचा जरूरी: CM भगवंत सिंह मानड्रग तस्करों से फर्जी संबंध दिखा पंजाब चुनाव में ‘‘आप’’ को बदनाम करने की साजिश रच रही थी भाजपा सरकार- सौरभ भारद्वाजराजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया बिना जांच के फेक ऑडियो शेयर कर रहे हैं: बलतेज सिंह पन्नू
1 min read

पंजाब पुलिस की वर्दी को लेकर वायरल ऑडियो और चिट्ठी का खंडन, पुलिस ने बताई सच्चाई

पंजाब पुलिस की वर्दी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो मैसेज और चिट्ठी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब पुलिस ने इन वायरल संदेशों का खंडन किया है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों को स्पष्ट जानकारी दी गई है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि पुलिस कर्मचारियों की वर्दी को लेकर ऐसी कोई हिदायत जारी नहीं की गई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो मैसेज और चिट्ठी वायरल हो रही थी। इनमें कथित तौर पर पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने या वापस जाने के समय वर्दी न पहनने और सिविल कपड़ों में आने-जाने संबंधी निर्देशों का दावा किया जा रहा था अब पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पंजाब पुलिस मुख्यालय या इसके अधीन आने वाले किसी भी पुलिस कार्यालय की ओर से ऐसी कोई हिदायत जारी नहीं की गई है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रहे इन संदेशों को झूठा बताया है और लोगों से ऐसी पोस्ट या मैसेज को नजरअंदाज करने की अपील की है। साथ ही पंजाब पुलिस ने नागरिकों और पुलिस कर्मचारियों को सलाह दी है कि किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा किया जाए।

यानी वर्दी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन संदेशों पर पंजाब पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *