Live Updates
26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौरआप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदियामुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेशनल कबड्डी स्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह ‘यादा सुरखपुरिया’ का ‘आप’ में किया स्वागतअकाली अपने आप को ‘पंथक पार्टी’ होने का दावा कैसे कर सकता है, जब सुखबीर सिंह बादल एक व्यापारी से मुफ्त शराब मांगते हुए देखे गए? – बलतेज पन्नूकबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागतचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंगपंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौरआप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदियामुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेशनल कबड्डी स्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह ‘यादा सुरखपुरिया’ का ‘आप’ में किया स्वागतअकाली अपने आप को ‘पंथक पार्टी’ होने का दावा कैसे कर सकता है, जब सुखबीर सिंह बादल एक व्यापारी से मुफ्त शराब मांगते हुए देखे गए? – बलतेज पन्नूकबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागतचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंगपंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू
1 min read

नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन

पंजाब को नशा-मुक्त बनाने और युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

मैराथन को आम आदमी पार्टी पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आयोजकों के मुताबिक, मैराथन में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से हजारों युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखते हुए उन्हें खेलों और फिटनेस की ओर प्रेरित करना है।

इस दौरान प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक मजबूत माध्यम हैं और ऐसे आयोजनों के जरिए पंजाब में नशे के खिलाफ जागरूकता को और बढ़ाया जाएगा।

मैराथन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए ₹11,000 तक के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। इसके अलावा मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और पार्टिसिपेशन मेडल भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *