Live Updates
AI के बढ़ते दबदबे के बीच Microsoft का बड़ा फैसला, 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर!सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी! जानें नए रेट‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मणबिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नूयूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंहहॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नूराहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बड़ी राहत, सुल्तानपुर की अदालत ने किया बरीAI के बढ़ते दबदबे के बीच Microsoft का बड़ा फैसला, 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर!सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी! जानें नए रेट‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मणबिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नूयूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंहहॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नूराहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बड़ी राहत, सुल्तानपुर की अदालत ने किया बरी
1 min read

जल विवाद को लेकर BBMB की आपात बैठक आज, पंजाब-हिमाचल सहित चार राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल।

भाखड़ा नहर का पानी रोके जाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच BBMB ने आपात बैठक बुलाई है। इसी मुद्दे पर हरियाणा सरकार ने भी सर्वदलीय बैठक आयोजित की है। BBMB की यह बैठक आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में होगी, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अधिकारी आज शाम 5 बजे शामिल होंगे।

हरियाणा लगातार पानी की मांग कर रहा है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात भी चल रही है, जबकि पंजाब सरकार का कहना है कि उसने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे दिया है। हाल ही में दिल्ली में बीबीएमबी अधिकारियों और पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिवों के बीच हुई बैठक में पानी के प्रावधान को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। बैठक में पंजाब केवल 4000 क्यूसेक पानी देने को तैयार है, जबकि हरियाणा ने 8500 क्यूसेक पानी की मांग की। अब हरियाणा सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के निर्णय के मद्देनजर 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र के दौरान भाजपा नीत केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और बीबीएमबी के निर्णय के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *